विराट कोहली अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में कई क्रिकेट दिग्गजों ने स्टार बल्लेबाज़ की खुलकर आलोचना की है। इन सभी के बीच अब पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने भी विराट कोहली से जुड़ा एक बयान दिया है। दरअसल, बीते समय में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में कई बदलाव हुए हैं, जिसकी वज़ह पार्थिव पटेल ने विराट कोहली को बताया है।

Advertisement

पार्थिव पटेल ने क्रीकबज से बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। वह बोले, 'मैं विराट कोहली को वनडे सीरीज में देखना चाहता था। ये फॉर्म में वापस आने के लिए एक आसान ऑप्शन होता। फिफ्टी ओवर फॉर्मेट में खिलाड़ी के पास काफी समय होता है। वनडे में शुभमन गिल और शिखर धवन ने वापसी की और लगभग हर गेंद पर रन बनाया। विराट एक लीजेंड हैं और मुझे लगता है कि टीम में बदलाव विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में फिट करने की कोशिश में हो रहे हैं। यही वज़ह है हम सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत को ओपनिंग करते हुए देख रहे हैं। मुझे ऐसा ही लगता है।'

Advertisement

बता दें कि तीसरे वनडे में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करने उतरे थे। इस मुकाबले से पहले सभी को लगा था कि रोहित और ऋषभ पंत की जोड़ी पारी की शुरुआत करती नज़र आएगी क्योंकि इंग्लैंड टूर पर टी-20 सीरीज के दौरान आखिरी दो मुकाबलों में ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए देखा गया था।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, और अब सूर्यकुमार यादव ने ओपनिंग की है। ऐसे में यह काफी उलझाने वाला सवाल बन गया है कि आखिर कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा चाहते क्या है। लेकिन पार्थिव पटेल का बयान कई मायनों में सही साबित हो सकता है क्योंकि टीम में विराट की वापसी के बाद एक बार फिर नंबर तीन की पॉजिशन पर वही बल्लेबाज़ी करते नज़र आएंगे और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को एक बार फिर कॉम्बिनेशन पर विचार करना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार