Most Test Wicket As Captain: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज़ों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (NZ vs AUS) की टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मुकाबले में कमिंस ने महज एक विकेट चटकाकर अपना नाम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल करा लिया है। दरअसल, डेरिल मिचेल का विकेट चटकाने के बाद अब पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विकेटों का शतक पूरा कर लिया है और वो ऐसा करने वाले रिची बेनॉड के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी और दुनिया के सिर्फ 10वें खिलाड़ी हैं।

Advertisement

इमरान खान और कपिल देव की लिस्ट में हुए शामिल

Advertisement

पैट कमिंस ने ये कारनामा 47 टेस्ट इनिंग में करके दिखाया है। जिसके बाद अब वो इमरान खान और कपिल देव जैसी दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इमरान खान हैं जिन्होंने 71 टेस्ट इनिंग में 187 विकेट चटकाए हैं। वहीं रिची बेनॉड दूसरे पायदान पर हैं जिनके नाम 56 टेस्ट इनिंग में 138 विकेट दर्ज हैं। 

गैरी सोबर्स (69 टेस्ट इनिंग में 117 विकेट), डेनियल विटोरी (54 टेस्ट इनिंग में 116 विकेट), कपिल देव (58 टेस्ट इनिंग में 11 विकेट), वसीम अकरम (46 टेस्ट इनिंग में 107विकेट), बिशन बेदी (39 टेस्ट इनिंग में 106 विकेट), शॉन पोलक(50 टेस्ट इनिंग में 103 विकेट), और जेसन होल्डर (63 टेस्ट इनिंग में 100 विकेट) भी इस खास का हिस्सा हैं।

चैंपियन कैप्टन हैं पैट कमिंस

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको ये भी बता दें कि पैट कमिंस एक चैंपियन कैप्टन बनकर सामने आए हैं। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से लेकर हाल ही में भारत में खेला गया 50 ओवर वर्ल्ड कप तक जीता है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर वन पायदान पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार