ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। कमिंस ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 भी पूरे कर लिए।  

 
Advertisement

250 टेस्ट विकेट पूरे

Advertisement

कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 250 टेस्ट विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 57 मैच में यह मुकाम हासिल कर कमिंस ने मिचेल जॉनसन की बराबरी की। 48 मैच के साथ  डेनिस लिली पहले औ 55 मैच के साथ शेन वॉर्न और ग्लेम मैकग्राथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

बॉक्सिंग डे पर बेस्ट प्रदर्शन

कमिंस ने इस मैच में 97 रन देकर 10 विकेट लिए। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट में किसी कप्तान द्वारा किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था, जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 186 रन देकर 7 विकेट लिए थे। 

ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Advertisement

कमिंस पहले कप्तान बने हैं, जिन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 79 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।  317 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 237 रनों पर ऑलआउट हो गई। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन था, लेकिन 40 गेंद के अंदर अगले 18 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गिर गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी मे 318 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 264 रन बना पाई थी।

Also Read: Live Score

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार