आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 26वें मुकाबले में इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 126 रनों की दरकार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 125 रनों पर सिमट गई। हालांकि, कंगारुओं को इस स्कोर तक पहुंचने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

इस दौरान पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दो छक्के लगाकर फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश की। उन्होंने इंग्लैंड के तेज़ गेेंदबाज़ टाइम्ल मिल्स द्वारा डाले गए 18वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए जिससे कंगारुओं की पारी को थोड़ी रफ्तार मिली।

Advertisement

हालांकि, दो छक्के लगाने के बाद कमिंस अगले ही ओवर में क्रिस जॉर्डन का शिकार हो गए। जॉर्डन ने कमिंस को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। कमिंस ने आउट होने से पहले तीन गेंदों में 400 के स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए।

वहीं, अगर कंगारुओं की बल्लेबाज़ी की बात करें तो कप्तान एरॉन फिंच को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाया और ऑस्ट्रेलिया गिरते-पड़ते 125 तक पहुंचने में सफल रहा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया इस छोटे से स्कोर को बचा पाएगा या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार