ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का कहना है कि भारत में टी 20 विश्व कप का आयोजन तभी कराया जाना चाहिए जब देश कोरोना से लड़ने में संसाधनों की कमी से नहीं जूझ रहा हो।

Advertisement

कमिंस ने द एज से कहा, "इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी इसमें छह महीने बाकी हैं। क्रिकेट प्रशासन को भारत सरकार के साथ काम कर भारत के लोगों के लिए क्या बेहतर है, इस बारे में सोचना चाहिए और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।"

Advertisement

कमिंस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे लेकिन कोरोना के कारण यह टूर्नामेंट बीच में ही स्थगित होने के बाद वह हाल ही में भारत से लौटे हैं।

उन्होंने कहा, "अगर देश संसाधनों की कमी से जूझ रहा है या यहां रहना सुरक्षित नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि यहां खेलना सही रहेगा। यह पहला सवाल है जिसका उत्तर जानने की जरूरत है।"

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि टूर्नामेंट को देश से बाहर आयोजित किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार