सिडनी में खेला गया चौथा एशेज टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने पांचवें दिन अंतिम दो ओवरों में अपनी टीम को हार से बचा लिया और यही कारण रहा कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 4-0 की बजाय अब 3-0 से आगे है। अब पांचवां मैच शुक्रवार से होबार्ट में शुरू होगा और ये भी एक डे-नाइट मुकाबला होगा।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच के आखिरी दिन की बात करें तो ये टेस्ट मैच शुरू से ही ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम में जीतने का विश्वास भर दिया। कमिंस ने सबसे पहले अपने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर जॉस बटलर को 11 रन पर आउट किया और उसके 1 गेंद बाद ही उन्होंने मार्क वुड को पवेलियन को राह दिखाई।

Advertisement

कमिंस ने बटलर को एलबीडब्ल्यू करके बेयरस्टो के साथ उनकी साझेदारी तोड़ी और अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। इसके बाद मार्क वुड आए और इसी ओवर में दूसरी गेंद पर वो भी एलबीडब्ल्यू होकर चलते बने। वुड को आउट करने के बाद कमिंस का जश्न देखने लायक था।

हालांकि, आखिरी में जब ऐसा लगने लगा कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच भी जीत जाएगा तब कुछ देर बेयरस्टो ने संघर्ष दिखाया लेकिन उनके आउट होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने अपनी टीम को हार के मुंह से बाहर निकालते हुए सिडनी टेस्ट ड्रॉ करा दिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार