22 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच के बाद शुक्रवार (22 सिंतबर) को इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

कमिंस किसी चोट के कारण सीरीज से बाहर नही हुए हैं। बल्कि चयनकर्ताओं ने उन्हें एशेज सीरीज से पहले आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह टी20 सीरीज में किसको मौका दिया जाएगा अभी इस पर फैसला होना बाकी है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

Advertisement

राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने एक बयान में कहा “ चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद पैट कमिंस ने इस साल काफी क्रिकेट खेला है। इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में

उनकी बॉडी ने उनका साथ दिया, लेकिन हमारा मानना है कि एशेज सीरीज से पहले उन्हें शारीरिक औऱ मानसिक रूप से रिफ्रेश महसूस करना चाहिए। इसलिए हम भारत दौरे के बाच में ही वापस घर लौट आएंगे।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क , जोश हेजलवुड और जेम्स पैटिनसन पहले ही चोटिल होने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेटम में प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में चयनकर्ता उनके चोटिल होने को लेकर कोई खतरा नहीं लेना चाहते।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

ऑस्ट्रेलिया पांच वनडे मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। सीरीज का तीसरा वनडे मैच 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा। चौथा वनडे मैच बेंगलौर और पांचवा वनडे मैच नागपुर में खेला जाएगा। इसके बादल 7 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार