Bangladesh vs Sri Lanka Asia Cup 2025: श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने शनिवार (13 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम के लिए निसांका ने 34 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का जड़ा। 

Advertisement

निसांका ने इस अर्धशतकीय पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले वह श्रीलंका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कुसल परेरा औऱ कुसल मेंडिस ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए सबसे तेज 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड भी निसांका ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 68 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। वहीं इसके लिए परेरा ने 76 और मेंडिस ने 80 पारियां खेली थी।  

बता दें कि पथुम निसांका के नाम श्रीलंका के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।  

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। जिसमें शमीम हुसैन ने नाबाद 42 रन और जाकेर अली ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका ने 14.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। निसांका के अलावा कामिल मिशारा ने 32 गेंदों में नाबाद 46 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार