Sri Lanak vs Zimbabwe T20I Tri Series: श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने मंगलवार (25 नवंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए निसांका ने 168.97 की स्ट्राईक रेट से 58 गेंदों में नाबाद 98 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान निसांका ने साल 2025 में अपने 500 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। पथुम निसांका तीन अलग-अलग कैलेंडर सालों में 500+ T20I रन बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने साल 2022 में 713 रन और 2024 में 622 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा निसांका टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उनके अब 77 मैच की 76 पारी में 2326 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने कुसल परेरा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 91 मैच की 89 पारियों में 2305 रन दर्ज हैं.

93 पारियों में 2232 रन के साथ कुसल मेंडिस तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने निसांका की पारी के दम पर 16.2 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार