IPL 2026, Delhi Capitals vs Kolkata Knight: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरुआत में ठीक रही, लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि पथुम निसांका ने एक छोर से शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं आखिर में आशुतोष शर्मा ने तेज रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 49 रन जोड़े। राहुल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। नितीश राणा (8), समीर रिज़वी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

हालांकि सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने इस दौरान एक छोर से 29 गेंदों में 50 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं आखिरी के ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को 142 रन के म्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और कैमरून ग्रीन को भी 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। 
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार