India vs Sri Lanka Second Test: भारत के खिलाफ शनिवार (12 मार्च) से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) चोटिल होने के कारण बेंगलुरु में होने वाले इस डे-नाइट टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

क्रिकवायर से बातचीत में श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने 23 वर्षीय निसांका के चोटिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, “पुरानी चोटों के चलते पथुम ने पीठ में दर्द की शिकायत की है। हम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन उनके खेलने की संभावना नहीं है।

हालांकि श्रीलंका क्रिकेट द्वारा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

निसांका ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में श्रीलंका 174 रनों पर ढेर हो गई थी, लेकिन निसांका ने 133 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन की पारी खेली थी। बता दें कि पहले टेस्ट में श्रीलंका को भारत के हाथों एक पारी और 222 रनों से हार का सामना करना पड़ा । 

Advertisement

अगर निसांका दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होते हैं तो दिनेश चांदीमल या कुसल मेंडिस को उनकी जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि चांदीमल पिछली 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। वहीं मेंडिस ने जनवरी 2021 से टेस्ट मैच नहीं खेला है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार