26 साल के युवा स्पिन गेंदबाज़ पैट्रिक डूले (Patrick Dooley) अपने अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिग बैश लीग में विपक्षी बल्लेबाजों उन्हें पढ़ पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं ऐसे में पावरप्ले के दौरान भी उनका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। Hobart Hurricanes और Perth Scorchers के बीच बीबीएल के 8वें मैच में भी पैट्रिक डूले का जलवा देखने को मिला।

Advertisement

6वें ओवर की आखिरी गेंद पर पैट्रिक डूले ने निक हॉब्सन (Nick Hobson) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पैट्रिक डूले की ऑफ स्पिन गेंद को पढ़ने में हॉबसन नाकामयाब रहे और पूरी तरह से गच्चा खा गए। बजाए इसके बल्लेबाज गेंद को क्रीज से खेलते हैं वो गेंद को भाप नहीं पाते और एल बी डब्ल्यू आउट हो जाते हैं।

Advertisement

वहीं अगर पैट्रिक डूले की बात करें तो गेंद डिलीवर करते हुए ये गेंदबाज निराले और अद्भुत अंदाज में अपने हाथ लगातार घूमाता हुआ नजर आता है। पैट्रिक को देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह एवेंजर्स के मशहूर करेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज हों। डॉक्टर स्ट्रेंज को भी ठीक इसी अंदाज में हाथों से करिश्मा करते हुए देखा जा चुका है। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो होबार्ड हरिकेंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैथ्यू वेड के 51 और टिम डेविड की नाबाद 46 रनों की पारी के बदौलत होबार्ड हरिकेंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। पैट्रिक डूले सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार