कभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धमाल मचाने वाले पॉल वल्थाटी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वल्थाटी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। हुआ ये कि सोमवार, 23 अक्टूबर को कांदिवली में एक नौ मंजिला इमारत में आग लग गई और जिस समय ये आग लगी उस समय वल्थाटी की बहन और भतीजा भी बिल्डिंग में था जिसके चलते वल्थाटी ने इन दोनों को खो दिया।

Advertisement

गनीमत ये रही कि घटना के दौरान वल्थाटी नीचे थे और उसी इमारत में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाल रहे थे। वल्थाटी की बहन ग्लोरी रॉबर्ट्स और भतीजा जोशुआ ब्रिटेन के निवासी थे। वो भारत आये थए क्योंकि ग्लोरी अपनी बीमार मां से मिलना चाहती थी। जिस समय ये भीषण आग लगी उस समय उनके पति नोएल भी बिल्डिंग में थे। कथित तौर पर उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को नौकरानियों के साथ घर से बाहर जाने के लिए कहा था।

Advertisement

रॉबर्ट्स चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 420 और 421 में रहते थे। घटना के समय वाल्थाटी भई परिसर में थे। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग फ्लैट नंबर 121 के किचन से लगी थी। रिपोर्टों के अनुसार, ग्लोरी, जोशुआ और नौकरानियां पहली मंजिल तक पहुंच गईं, लेकिन भीषण आग और गर्मी के कारण वो आगे नहीं जा सकीं। उन्होंने छत तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वहां नहीं पहुंच सके। नौकरानियों की हालत गंभीर है जबकि ग्लोरी और जोशुआ अपनी जान गंवा बैठे।

ग्लोरी 43 साल की थीं, जबकि जोशुआ सिर्फ आठ साल के थे। घटना में घायल हुए लोगों की पहचान लक्ष्मी बूरा (40), राजेश्वरी भरतरे (24) के रूप में हुई, जो इस घटना में काफी झुलस गईं। आपको बता देंक कि पॉल वाल्थाटी को आईपीएल के 2011 संस्करण के दौरान प्रसिद्धि मिली थी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार 120 रन बनाए थे, इस सीज़न में उनके बल्ले से 463 रन निकले थे।

Also Read: Live Score

सीएसके के खिलाफ 120 रन की पारी के अलावा, वल्थाटी ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ चार विकेट भी लिए। आंख की गंभीर चोट सहित कई शारीरिक असफलताओं ने उनकी प्रगति को प्रभावित किया और अंततः वो सिर्फ 23 आईपीएल मैच ही खेल पाए। इस साल की शुरुआत में वल्थाटी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार