SOB vs MSG, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 26वां मुकाबला बीते शनिवार, 08 अगस्त को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) ने 149 रन डिफेंड करके सदर्न ब्रेव (Southern Brave) को 10 रनों से मात दी। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो पॉल वाल्टर (Paul Walter) रहे जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही प्रभाव छोड़ा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और अपनी पारी की 100 गेंदों पर 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। उनके लिए टिम सेफर्ट और पॉल वाल्टर दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों ने अर्धशतकीय पारी खेली। टिम सेफर्ट ने 34 गेंदों पर 4 चौके 2 छक्के लगाकर 55 रन ठोके, वहीं पॉल वाल्टर ने 32 गेंदों पर 6 चौके 4 छक्के जड़कर 64 रन बनाए।

बात करें अगर सदर्न ब्रेव के गेंदबाज़ों की तो आदिल राशिद ने कमाल की गेंदबाज़ी करके 20 गेंदों पर 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं जोफ्रा आर्चर, मोईन अली, क्रिस जॉर्डन और निखिल चौधरी ने 1-1 विकेट झटका।

यहां से अब Southern Brave के सामने जीत हासिल करने के लिए पूरे 150 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर को संभालकर अर्धशतक ठोका। उन्होंने 38 गेंदों पर 1 चौका 3 छक्के लगाकर नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा जेमी स्मिथ ने 25 गेंदों पर 26 रन, मार्कस स्टोइनिस ने 12 गेंदों पर 21 रन और निखिल चौधरी ने 10 गेंदों पर 19 रन जोड़े। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 100 गेंदों पर 6 विकेट खोकर 136 रन ही जोड़ पाई और ऐसे ये मुकाबला Manchester Super Giants ने 10 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

बात करें मैनचेस्टर टीम के गेंदबाज़ों की तो गस एटकिंसन और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं जोश टंग और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिया। पॉल वाल्टर ने भी 10 गेंद गेंदबाज़ी की, लेकिन वो कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने किफायती गेंदबाज़ी करके सिर्फ 17 रन दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर 7 मैचों में 16 अंक के साथ तीसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। बात करें अगर सदर्न ब्रेव की तो उनके नाम 7 मैचों में महज़ 2 जीत के साथ 8 अंक दर्ज हैं। वो पॉइंट्स टेबल पर छठी पॉजिशन पर है। गौरतलब है कि टेबल टॉपर ट्रेंट रॉकेट्स हैं, जिन्होंने अब तक अपने 7 मैचों में से 6 जीते और 24 अंक जोड़े। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार