आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं, इस बात का फैसला आने वाले तीन मुकाबलों में हो जाएगा। इस टीम ने शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बीच में कुछ मुकाबलों में हार ने पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। इस सीज़न में पंजाब को शाहरुख खान से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी फ्लॉप साबित हुए।

Advertisement

फ्लॉप शो के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया और अब उनकी जगह जितेश शर्मा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बावजूद शाहरुख लाइमलाइट लूटने में सफल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान को बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के एक डायलॉग की नकल करते हुए देखा गया।

Advertisement

पंजाब फ्रैंचाइज़ी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें शाहरुख ने 'मुन्ना भाई' मूवी के डायलॉग्स पर एक्टिंग करके साबित कर दिया कि वो कितने बड़े फिल्मी हैं। ये वीडियो उस समय का है जब शाहरुख खान अपने जिम सत्र के दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहे थे। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि नीलामी में ₹9 करोड़ में खरीदे गए शाहरुख खान अपनी कीमत पर खरे नहीं उतरे, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने सात मैचों में 16.33 के मामूली औसत और केवल 100 के स्ट्राइक रेट से केवल 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 26 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा जो कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार