Punjab Kings vs Gujarat Titans Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार, 31 मार्च को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243 रनों का स्कोर डिफेंड करके 11 रनों से जीता था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज़ 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोके थे, वहीं साईं किशोर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट निकाले थे। 

Advertisement

PBKS vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 31 मार्च 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर

PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला चंदीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि इस मैदान पर हुए पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। बताते चलें कि यहां पिछला टी20 मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था जिसे मेहमान टीम ने 214 रनों का स्कोर डिफेंड करके 51 रनों से जीता था।

Advertisement

PBKS vs GT Head To Head Record

कुल - 06
पंजाब किंग्स - 03
गुजरात टाइटंस - 03

PBKS vs GT, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

PBKS vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For

पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, मार्को यानसेन और प्रभसिमरन सिंह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और राशिद खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

PBKS vs GT Probable Playing XI

Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान),  शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि साईं किशोर। 

Advertisement

PBKS vs GT Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PBKS vs GT Match Prediction, PBKS vs GT Pitch Report, Today's Match PBKS vs GT, IPL 2026, PBKS vs GT Prediction, PBKS vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Gujarat Titans

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार