Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मोहली में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक पंजाब किंग्स ने 5 मुकाबले खेले हें जिसमें उन्हें 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी अपने 5 मैच खेल चुकी है जिसमें टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल हुई है।

Advertisement

इस मैच में आप फाफ डु प्लेसिस पर दांव खेल सकते हैं। इस सीजन आरसीबी के कप्तान फाफ काफी अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने सीएसके के खिलाफ 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली थी। सीजन में अब तक वह 5 मैचों में 64.75 की औसत और 172.66 की स्ट्राइक रेट से कुल 259 रन बना चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल या सिकंदर रजा को चुना जा सकता है।

PBKS vs RCB: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, 20 अप्रैल 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली

PBKS vs RCB: Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला मोहली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन है।  

यहां पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में कुल 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से मैच जीत लिया था।

PBKS vs RCB Head-to-Head

Advertisement

कुल - 30
पंजाब किंग्स - 17
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 13 

PBKS vs RCB: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore Dream 11 Team

विकेटकीपर - जितेश शर्मा
बल्लेबाज़ - विराट कोहली, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, सिकंदर रजा (उपकप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सैम करन, वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज़ - मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Punjan Kings Probable Playing XI

Advertisement

शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैट शॉर्ट, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI 

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वैशाख विजय कुमार

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार