PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मैदान पर एक मजेदार वाक्या हुआ था। विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल के साथ मैदान पर कुछ ऐसी घटना घटी जिसपर वह यकीन नहीं कर पा रहे थे।

Advertisement

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल हरप्रीत बरार की गेंद को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। मैक्सवेल को अपने बोल्ड होने पर यकीन नहीं हुआ और उन्हें लगा कि शायद गिल्लियां गेंद से नहीं गिरी हैं। मैक्सवेल को बोल्ड होने का बिल्कुल भी यकीन नहीं था इसीलिए वह कुछ देर मैदान पर ही खड़े रहे।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल को साथी खिलाड़ी रजत पाटीदार से भी बात करते हुए देखा गया। बाद में रिप्ले में देखने पर साफ पता चला कि गेंद ने ही गिल्लियां उड़ाई हैं। मैक्सवेल को आखिरकार निराश होकर पवेलियन जाना पड़ा। मैक्सवेल 0 रन बनाकर पहली ही गेंद पर आउट हुए थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए थे। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 145 रन ही बना सकी थी। पंजाब के लिए हीरो रहे हरप्रीत बरार। बरार ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार