Punjab Kings vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार (19 मई) को खेला जाएगा। इस सीजन जब पिछली बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब PBKS ने RR को 6 रनों से हराया था। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप यशस्वी जायसवाल को कप्तान बना सकते हैं। इस सीजन जायसवाल 13 मैचों में 575 रन बना चुके हैं। धर्मशाला के मैदान पर बल्लेबाज़ों को मदद मिलती है, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप जोस बटलर या लियाम लिविंगस्टोन को चुन सकते हो।

PBKS vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 19 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला

PBKS vs RR: Pitch Report

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमें कैपिटल्स ने 20 ओवर में 213 रन बनाए थे इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 198 रन ही बना सकी थी।

PBKS vs RR Head-to-Head

कुल - 25
पंजाब किंग्स -11
राजस्थान रॉयल्स - 14

PBKS vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Punjab Kings vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज़ - शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवास (कप्तान)
ऑलराउंडर - लियाम लिविंगस्टोन (उपकप्तान), सैम करन
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नेथन एलिस

Punjab Kings Probable Playing XI

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तैदे, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार