इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है। रावलपिंडी की पिच को लेकर काफी बवाल हुआ था जिसने पिछले हफ्ते पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच की मेजबानी की थी।। इस बेजान पिच को औसत से कम रेटिंग दी गई इसके अलावा आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत पिच को एक डिमेरिट पॉइंट मिला। 

Advertisement

पीसीबी प्रमुख रमीज राजा से शनिवार को रावलपिंडी की पिच पर आईसीसी के फैसले के बारे में पूछा गया तो वह उस रिपोर्टर पर भड़क गए और उसे 'नैरेटिव' से आगे बढ़ने की सलाह देने लगे। रमीज राजा ने कहा, 'यार पिच देखो, पाकिस्तान के दोनों टेस्ट मैच का परिणाम आया है। इस नैरेटिव से बाहर निकलो। ये हमें नेगेटिव हैडलाइन्स देती हैं।'

Advertisement

रमीज राजा ने आगे कहा, 'हमारी क्रिकेट एक ब्रांड बन चुकी है, अगर हम उसका ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा। नेगेटिविटी फेंकने के लिये 10000 और चीज है... ये पानी ठीक नहीं है और कुर्सिया ठीक नहीं है। हर एक पे काम हो रहा है, थोड़ा सब्र रखिये।'

बता दें कि रावलपिंडी की पिच बहुत ही सपाट पिच थी जिसने किसी भी प्रकार से गेंदबाज को लगभग कोई सहायता नहीं दी थी। यही मुख्य कारण था कि दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने बहुत तेजी से रन बनाए और बड़ा स्कोर बनाया। हालांकि, इस मैच में इंग्लैंड टीम को जीत मिली थी बावजूद इसके पिच की गुणवत्ता को लेकर तमाम क्रिकेट पंडितों ने भी सवाल उठाए थे।

वहीं अगर इंग्लैंड टीम के पाकिस्तान दौरे की बात करें तो तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ अपने ही घर में मिली हार के चलते पाकिस्तान की टीम लगभग-लगभग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार