लाहौर, 28 जुलाई | पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज इमामुल हक की पेरशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उन पर कई महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगा और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन आरोपों की जांच भी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लड़कियों और इमाम के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद बल्लेबाज विवादों में घिरे। आरोप है कि बीते छह महीने के दौरान इमाम ने एक ही समय में सात से आठ लड़कियों को डेट कर उनके साथ धोखाधड़ी की।

Advertisement

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड उनको किसी प्रकार का कारण बताओ नोटिस जारी नहीं करेगा क्योंकि यह उनका व्यक्तिगत मामला था, लेकिन आरोपों का पता लगाने के लिए अंतरिम जांच शुरू कर दी गई है। 

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "हमने उस होटल की भी जांच की जहां वह रुके हुए थे, लेकिन हमें कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली जो उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध कर पाए।"

इससे पहले, खिलाड़ी के चैट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अनाम व्यक्ति ने कहा है कि यह तो कुछ नहीं है, उसके पास इमाम की हरकतों के सबूत वीडियो और तस्वीरों की शक्ल में भी मौजूद हैं लेकिन इन्हें वह तभी पोस्ट करेगा जब संबंधित लड़कियों की इस पर रजामंदी होगी।

पूर्व चयनकर्ता इंजमामुल हक के भतीजे इमामुल हक विश्व कप में हिस्सा लेने वाली पाकिस्तान की टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने अबतक अपने देश के लिए 36 वनडे और 10 टेस्ट मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 1692 और टेस्ट में 483 रन हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार