लाहौर, 10 अगस्त | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को पुष्टि की कि मध्यक्रम बल्लेबाज उमर अकमल पर लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने किए जाने के फैसले के खिलाफ वह खेल पंचाट में अपील करेगा। पीसीबी की अनुशासन समिति ने भ्रष्टाचार रोधि नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन स्वतंत्र अधिनिर्णायक ने अपने फैसले की समीक्षा करने के बाद अकमल पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने का कर दिया था।

Advertisement

पीसीबी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार रोधि नियमों के अनुच्छेद 7.5.4 के तहत स्वतंत्र अधिनिर्णायक के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील करेगा।

Advertisement

पीसीबी ने एक बयान में कहा, " पीसीबी भ्रष्टाचार विरोधी मामलों को बहुत गंभीरता से लेता है और ²ढ़ता से जीरो टोलेरेंस की नीति रखता है। पीसीबी का मानना है कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई भ्रष्टाचार विरोधी व्याख्यान में भाग लेने के बाद उमर अकमल जैसे सीनियर क्रिकेटर को इसके परिणामों के बारे में पता था। लेकिन इसके बाद भी वह इससे संबंधित अधिकारी को इसकी रिपोर्ट करने में विफल रहे।"

पीसीबी ने अप्रैल में अकमल पर तीन साल तक के लिए क्रिकेट की सभी गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन स्वतंत्र अधिनिर्णायक ने उनके प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने का कर दिया था। अकमल का बैन अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक प्रभावी होगा।

पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी 20 मैच खेलने वाले अकमल ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि भारत के खिलाफ मैच से हटने के लिए उन्हें पैसों की पेशकश की गई थी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि सट्टेबाजों ने उन्हें दो गेंद छोड़ने के लिए कहा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार