वारसेस्टशायर, 1 जुलाई | पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने वनडे टीम के कप्तान बाबर आजम की तारीफ की है और कहा है कि उनके शांत स्वाभाव ने उन्हें करियर के शुरुआती दिनों में उनकी काफी मदद की है।

Advertisement

उन्होंने साथ ही कहा कि लोगों को अब बाबर से ज्यादा उम्मीदें होंगी क्योंकि वह वनडे टीम के कप्तान हैं।

Advertisement

अली ने अपना टेस्ट पदार्पण याद किया जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाया था और वह वनडे तथा टेस्ट दोनों प्रारूपों के पदार्पण मैच में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

क्रिकेट पाकिस्तान ने अली के हवाले से लिखा है, "मुझे बाबर के साथ खेलने पर गर्व होता है। मेरी दुआएं उनके साथ हैं। लोगों को अब उनसे ज्यादा उम्मीदें होंगी क्योंकि अब वह दो प्रारूपों में टीम के कप्तान हैं।"

उन्होंने कहा, "जब मैं अपने पदार्पण टेस्ट मैच में उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा था, मैं काफी दबाव में था। उन्होंने मेरा साथ दिया और चिंता न करने, अपना समय लेने की सलाह दी।"

उन्होंने कहा, "जब मैं अपने शतक पर पहुंचा, उन्होंने मुझे गले लगाया। उनको दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते देखना सुकून की बात थी।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार