Advertisement

Perth Scorchers vs Sydney Sixers Match Highlights: कूपर कोनोली (Cooper Connolly) के शानदार अर्धशतक के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने रविवार (14 दिसंबर) को पर्थ स्टेडियम में खेले गए बिग बैश लीग 2025-26 के पहले मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 5 विकेट से हरा दिया। बता दें कि बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटकार 11 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सिडनी सिक्सर्स 11 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। जिसमें जैक एडवर्ड्स ने 21 गेंदों में नाबाद 46 रन और जोश फिलिप ने 18 गेंदों में 28 रन बीबीएल डेब्यू कर रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम फ्लॉप रहे औऱ 5 गेदों पर 2 रन ही बना पाए।

पर्थ की टीम के लिए ब्रॉडी काउत ने 2 विकेट, एरॉन हार्डी और जोएल पेरिस ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ की शुरूआत खराब रही और मिचेल मार्श (0) बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद कोनोली ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। कोनोली नो 190.32 की स्ट्राईक रेट से 31 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े। जिसके चलते पर्थ की टीम न् 10.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

सिडनी के लिए बेन ड्वार्शुइस ने 2 विकेट, जैक एडवर्ड्स और टॉड मर्फी ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

कोनोली को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार