Peshawar Zalmi vs Karachi Kings, PSL 2023 Dream 11 Team 

Advertisement

PSL 2023 का 17वां मुकाबला पेशावर जालमी और कराची किंग्स के बीच बुधवार (1 मार्च) को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक इस टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। कराची किंग्स ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, वहीं पेशावर जालमी ने 5 मैचों में से 2 में जीत और 3 में हार का सामना किया है।

इस मुकाबले में इमाद वसीम पर दांव खेला जा सकता है। इमाद वसीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी प्रभावित किया है। वसीम ने 90 की औसत से 180 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 7 विकेट  भी झटके हैं। उपकप्तान के तौर पर शोएब मलिक (174 रन और 4 विकेट) और बाबर आजम (178) को चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

PES vs KAR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, मार्च 01, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - पिंडी क्रिकेट स्टेडियम

PES vs KAR, Pitch Report

पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीनों ही पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। आंकड़ों से यह साफ है कि यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। इस पिच पर लगभग औसत स्कोर 140 रन रहता है। पिच से गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों को ही मदद मिलने की संभावना है।

PES vs KAR: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

PES vs KAR Head-to-Head

कुल - 18
पेशावर जालमी - 13
कराची किंग्स - 05

Peshawar Zalmi vs Karachi Kings Dream Team

विकेटकीपर - मैथ्यू वेड
बल्लेबाज़ - शोएब मलिक, बाबर आजम(उपकप्तान), टॉम कोहलर-कैडमोर, रोवमैन पॉवेल, सईम अयूब, तैयब ताहिर
ऑलराउंडर - जेम्स नीशम, इमाद वसीम (कप्तान)
गेंदबाज़ - वहाब रियाज, तबरेज शम्सी

Karachi Kings Probable Playing XI

मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), हैदर अली, तैयब ताहिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम (कप्तान), बेन कटिंग, इरफान खान, आमेर यामीन, मुहम्मद मूसा, तबरेज शम्सी, अकिफ जावेद

Peshawar Zalmi Probable Playing XI

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, भानुका राजपक्षे, रोवमैन पॉवेल, जेम्स नीशम, वहाब रियाज, साद मसूद, अरशद इकबाल, सलमान इरशाद

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार