29 जून। आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने शुक्रवार को दे विलेज मैदान पर खेले जा रहे दो टी-20 सीरीज के दूसरे एवं आखिरी मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले टी-20 मैच में जीत हासिल की थी। स्कोरकार्ड
Advertisement
भारत की कोशिश होगी कि इस मैच को जीत कर वह सीरीज अपने नाम करे। आपको बता दें कि दूसरे टी-20 में विराट कोहली और केएल राहुल ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करने आए।
Advertisement
लेकिन एक बार फिर कोहली बेरंग रहे और केवल 9 रन बनाकर पीटर चेज की गेंद का शिकार बने। गौरतलब हो कि पहले टी-20 में भी कोहली को पीटर चेज ने ही आउट किया था।
पीटर चेज ने कोहली को दूसरे टी- 20 में शॉट गेंद पर चमका दिया और डीप स्कॉयर लेग पर दौड़ लगाकर जॉर्ज डोकरेल ने कैच लपक लिया।