पीटर सिडल (Peter Siddle) की बेहतरीन गेंदबाजी और जैक वैदरल्ड और एलेक्स कैरी के शानदार अर्धशतकों के दम पर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने लाउंसेस्टन के ऑरोरा स्टेडियम में खेले गए बिग बैश लीग 2020-21 के नौंवे मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस को 5 विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन उनकी पहली जीत है। होबार्ट के 146 रनों के जवाब में एडिलेड की टीम ने 8 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए पीटर सिडल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

होबार्ट हरिकेंस की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी होबार्ट की टीम ने बेन मैकडरमोट ( 33 गेंदों में 46 रन) और कॉलिन इनग्राम (35 गेंदों में 46 रन) की शानदार पारियों के दम पर 19.3 ओवरों में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

सिडल के अलावा वेस एगर ने 2, राशिध खान और डेनियल वॉरेल ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

एडिलेड स्ट्राइकर्स की पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड की टीम की शुरूआत खराब रही और 2 विकेट सिर्फ 9 रन पर गिर गए। इसके बाद वैदरल्ड और कैरी ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। वैदरल्ड ने 48 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली। वहीं कैरी ने 44 गेदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए।

होबार्ट के लिए जेम्स फॉल्कनर और नाथन एलिस ने 2-2, वहीं स्कॉट बॉलैंड ने 1 विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार