Phoebe Litchfield Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने गुरुवार, 30 अक्टूबर को भारत के खिलाफ आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World cup 2025) के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार शतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ फोएबे लिचफील्ड ने महान बल्लेबाज़ मिताली राज (Mithali Raj) का 19 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में फोएबे लिचफील्ड ने 93 गेंदों पर 17 चौके और 3 छक्के ठोककर 119 रन बनाए। खास बात ये है कि उन्होंने ये कारनामा 22 साल और 195 दिन की उम्र में किया है जिसके साथ ही अब वो वुमेंस ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी नॉकआउट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी ठोकने वालीं खिलाड़ी बन गईं हैं।

Advertisement

जान लें कि उन्होंने ये सेंचुरी बनाकर भारत की महान बल्लेबाज़ मिताली राज का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2006 में श्रीलंका के खिलाफ वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में शतक बनाया था। मिताली ने 23 साल और 32 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था।

वुमेंस ODI वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक जड़ने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी

फोएबे लिचफील्ड - 22 साल 195 दिन बनाम भारत, साल 20225

मिताली राज - 23 साल 32 दिन बनाम श्रीलंका, साल 2006

Advertisement

लौरा वोलवार्ड - 26 साल 186 दिन बनाम इंग्लैंड, साल 2025

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि फोएबे लिचफील्ड ने भारत के खिलाफ अपना ये शतक सिर्फ 77 गेंदों में पूरा किया जिसके साथ ही अब वो वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट में सबसे तेज शतक जड़ने वाली खिलाड़ी भी बन गईं हैं।   

इसके अलावा फोएबे लिचफील्ड वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का कारनामा करने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बन गईं हैं। ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर मेग लैनिंग के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 20 साल और 267 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी थी।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरानी, रेणुका सिंह ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार