India vs New Zealand 5th T20I Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (1 नवंबर) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। लगातार तीन जीत के बाद भारत को चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
छक्कों का शतक
उप कप्तान तिलक वर्मा ने 74 मैच की 70 पारियों में 97 छक्के जड़े हैं। तीन छक्के औऱ जड़ते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जडऩे वाले सातवें भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली औऱ संजू सैमसन ही इस लिस्ट में हैं।
इसके अलावा तिलक 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे करने से 66 रन दूर हैं।
रोहित-कोहली की लिस्ट में शामिल
संजू सैमसन ने अभी तक 363 टी-20 मैच की 346 पारियों में 444 छक्के जड़े हैं। उन्हें इस फॉर्मेट में 450 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की दरकार है। बतौर भारतीय रोहित शर्मा और विराट कोहली ही अभी तक इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।
विलियमसन का रिकॉर्ड खतरे में
कीवी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने 101 मैच की 89 पारियों में 2562 रन बनाए हैं। 14 रन औऱ बनाते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केन विलियमसन को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। विलियमसन के नाम 93 मैच की 90 पारियों में 2575 रन दर्ज हैं।
ईशान किशन के 2000 रन
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन का आंकड़ा हासिल करने से 45 रन दूर हैं। उन्होंने अभी तक 68 पारियों में 1955 रन बनाए हैं।
300 टी-20 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने अभी तक 296 टी-20 मैच की 286 पारियों में 296 विकेट लिए हैं। अगर वह चार विकेट हासिल करने में कामयाब रहते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट तक पहुंचने वाले चौथे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन जाएंगे। ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ही इस लिस्ट में शामिल हैं।