राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सिर्फ अपने बल्लेबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपने मजेदार अंदाज़ से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। आईपीएल (IPL 2026) में जहां वो ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं, वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, फ्रेंचाइज़ी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सूर्यवंशी एयरपोर्ट पर दो छोटे फैंस से बातचीत करते दिखते हैं। इसी दौरान वो मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं, “भाई, मैं फोटो लेने का पैसा लेता हूं, सही बोल रहा हूं।” यह सुनकर बच्चे कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं और वहां से जाने लगते हैं।

Advertisement

लेकिन सूर्यवंशी यहीं नहीं रुकते। वो बच्चों को वापस बुलाते हैं और आगे कहते हैं, “मैं 100 रुपये लेता हूं, पूरे दोगे तो बोलो।” इस पर एक बच्चा तो 200 रुपये देने तक की बात कर देता है। इसके बाद युवा बल्लेबाज़ खुद ही हंसते हुए बता देते हैं कि यह सब एक मजेदार प्रैंक था।

इस खुलासे के बाद बच्चों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आती है और सूर्यवंशी उनके साथ फोटो खिंचवा लेते हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को सूर्यवंशी का यह चुलबुला अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है।

VIDEO:

अगर उनके प्रदर्शन की बात करें, तो वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 357 रन बना लिए हैं और इस समय केएल राहुल के साथ संयुक्त रुप से सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इस सीजन वह अभी तक 2 अर्धशतक और 1 शतक जड़ चुके हैं, जिसमें सभी फिफ्टी सिर्फ 15 गेंदों में आई हैं, जबकि शतक उन्होंने महज 36 गेंदों में पूरा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, लगातार 4 जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली RR ने अपने पिछले 4 में से 3 मैच गंवाए हैं। अब टीम का अगला मुकाबला 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में इन-फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जहां एक बार फिर सूर्यवंशी से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार