टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में पिता बने हैं। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी वामिका की तस्वीर ना खींचने की अपील की है। विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव हैं लेकिन यह बात कुछ फोटोग्राफर्स के बिल्कुल भी समझ में नहीं आ रही है। 

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए 2 जून की रात को इंग्लैंड की लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका भी उनके साथ हैं। जैसे ही विराट मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार संग पहुंचे तभी फोटोग्राफर्स वामिका की फोटोज खींचने लगे।

Advertisement

फोटोग्राफर्स से बचने के लिए अनुष्का को बेटी का मुंह मजबूरन ढकना पड़ा। फोटोग्राफर्स की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने लिखा, 'मुंह ढकने से बच्ची का दम घुट रहा होगा। ये शर्मनाक है। फोटोग्राफर्स को उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नहीं चाहते कि उनकी बेटी की तस्वीरें खींची जाए। फिर ऐसा क्यों।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वामिका की तस्वीर खींचने के लिए फोटोग्राफर्स आखिर इतने उतावले क्यों हैं। कृपया उन्हें आराम से जीने दें।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार