आईपीएल 2023 में पहला मुकाबला हारने के बाद एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार वापसी की है और अगले दो मुकाबले जीतकर वो पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अभी तक खेले गए तीनों मैचों में धोनी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। धोनी इस सीजन में तो सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन ये कंफर्म नहीं है कि वो अगले सीजन में भी कप्तानी करेंगे या नहीं। यहां तक कि उनका अगला सीजन खेलना भी कंफर्म नहीं है।

Advertisement

फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स धोनी से यही मांग कर रहे हैं कि वो ना तो सीएसके की कप्तानी छोड़ें और ना ही अभी वो आईपीएल से रिटायर हों। हालांकि, इसी बीच धोनी से एक पायलट ने भी यही अपील की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। दरअसल, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले सीएसके की टीम जिस फ्लाइट से मुंबई जा रही थी ये घटना उसी फ्लाइट की है।

Advertisement

इस फ्लाइट में धोनी भी मौजूद थे और माही को उस फ्लाइट में बैठा देखकर पायलट अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाया और उसने धोनी को लेकर स्पेशल अनाउंसमेंट कर डाली। धोनी के इस फैन ने अनाउंसमेंट करते हुए धोनी से कहा कि वो सीएसके की कप्तानी ना छोड़ें। वायरल वीडियो में इस पायलट को ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं खुश है कि सीएसके की टीम हमारी फ्लाइट में यात्रा कर रही है। मैं धोनी से गुजारिश करता हूं कि वो सीएसके के कप्तान बने रहें।'

फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने इस पायलट की अनाउंसमेंट को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फिलहाल जो इस पायलट ने धोनी से अपील की, यही अपील पूरा देश भी धोनी से कर रहा है कि वो इस सीजन के बाद अलविदा ना कहें। हालांकि, धोनी क्या फैसला लेंगे ये तो सिर्फ वही जानते हैं। इसलिए हम फिलहाल इंतज़ार करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार