विराट कोहली (Virat kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया की पहचान रहे हैं। इन दोनों ही बल्लेबाज़ों ने भारत को कई सारे मुकाबलें अपने दम पर जितवाए, लेकिन अब विराट 35 साल और रोहित शर्मा 37 साल के हो गए हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है, ऐसे में वो जल्द ही टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल से भी संन्याल ले सकते हैं। यही वजह है फैंस के मन में ये सवाल है कि विराट और रोहित के बाद टीम इंडिया की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? आपको बता दें कि इसका जवाब भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने दिया है।

Advertisement

दरअसल, पीयूष चावला हाल ही में एक एक पॉडकास्ट में नज़र आए। यहां उन्होंने आने वाले समय में रोहित शर्मा और विराट कोहली की रिप्लेसमेंट के ऊपर पर भी अपना मत रखा। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल को किंग कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा की रिप्लेसमेंट कहा।

Advertisement

पीयूष चावला बोले, 'शुभमन गिल क्योंकि उनकी तकनीक काफी अच्छी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खराब फॉर्म से गुजरते हो तब एक तकनीकी रूप से मजूबत बल्लेबाज़ ज्यादा समय तक खराब फॉर्म में नहीं रहता। इसलिए शुभमन गिल पक्का होंगे और दूसरा ऋतुराज गायकवाड़। उन्हें जब-जब मौका मिलता है वो अलग नज़र आते हैं।'

आपको बता दें कि शुभमन गिल को भारतीय टीम का प्रिंस कहा जाने लगा है। वो देश के लिए अब तक 25 टेस्ट, 47 वनडे और 21 टी20 मैच खेल चुके हैं। खास बात ये है कि मैनेजमेंट ने उन पर इस कदर भरोसा जताया है कि वो टीम इंडिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में अगुवाई कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 25 साल का ये बल्लेबाज़ आईपीएल में भी गुजरात टाइटंस की लीडरशिप करता है।

बात करें अगर ऋतुराज गायकवाड़ की उन्हें टीम इंडिया में अपनी काबिलियत के अनुसार बहुत मौके नहीं मिले हैं। हालांकि इसके बावजूद ये 26 वर्षीय खिलाड़ी अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 6 वनडे और 23 टी20 मैच खेल चुका है। गौरतलब है कि गायकवाड़ को धोनी का साथ मिला है। वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो आगामी समय में टीम इंडिया के लिए एक प्रभावी खिलाड़ी बन पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार