एडिलेड, 2 दिसम्बर| आस्ट्रेलिया ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम यासिर शाह के शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 302 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे मेजबान टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Advertisement

फॉलोऑन खेलने के बावजूद पाकिस्तान की टीम सोमवार को मैच के चौथे दिन 239 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी और 48 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शान मसूद ने 68, असद शफीक ने 57 और मोहम्मद रिजवान ने 45 रनों का योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने पांच और जोश हेजलवुड ने तीन विकेट चटकाए जबकि मिशेल स्टार्क को एक विकेट मिला।

मैच में रिकॉर्ड नाबाद 335 रनों की पारी खेलने वाले आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार