टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार से भारतीय खेमे में हड़कंप मच चुका है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के लगातार फेल होने पर भी सवाल उठ रहे हैं और यही कारण है कि अब इस हार के बाद टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अगले मैच के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने का संकेत दिया है।

Advertisement

भारतीय टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने शुरुआती सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार का सामना करना पड़ा। 188 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय बैटिंग एक बार फिर जूझती दिखी और पूरी टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई। भारत की बैटिंग ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट में परेशान किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा चार पारियों में तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा टॉप ऑर्डर में कोई बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हां, बिल्कुल हमारे पास ऑप्शन हैं। अब तक हमने जो पांच मैच खेले हैं, उनमें से चार टीमों ने पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन से शुरुआत की है और हर बार एक विकेट मिला है। अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे लेकिन उस मैच में भी बैटिंग लड़खड़ाई थी।इसलिए हर पारी में शून्य पर एक विकेट गंवाना खिलाड़ियों पर दबाव डाल रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, "देखिए, टीम में बहुत कम अनुभव है और आप एक सेटल टीम चाहते हैं। इन लोगों ने पहले भी ये सब किया है। वो सभी शानदार खिलाड़ी हैं। तो क्या आप टिके रहेंगे या बदलाव करेंगे? क्या आप उन लोगों के साथ रहेंगे जिनके बारे में हमें लगता है कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और जो शायद अब कुछ रन नहीं बना पाए हैं? या हम बदलाव करके संजू को लाएंगे, जो एक शानदार खिलाड़ी भी है और जाहिर तौर पर टॉप ऑर्डर में एक राइट-हैंडर होने से टैक्टिकल मदद करता है? मुझे यकीन है कि अगले कुछ दिनों में इन दो बहुत महत्वपूर्ण मैचों में ये बात चर्चा का विषय होगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर सैमसन के बीते साल में प्रदर्शन की बात करें तो वो भी काफी बुरा रहा है। सैमसन ने 2025 में खेली गई 12 पारियों में 13 की औसत से 156 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 37 रहा है। उन 12 मैचों में, वो केवल दो बार पावरप्ले तक टिक पाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार