टी-20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) ने कहा है कि उनमें रनों की भूख अभी भी बाकी है। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 38 गेंदों पर सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 67 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

गेल इसके साथ ही पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टी-20 में 14000 रन पूरे किए। उन्होंने देश के लिए 14वां टी-20 अर्धशतक जड़ा।

Advertisement

गेल ने कहा, "14000 टी-20 रन बनाना अच्छी उपलब्धि है। मैं अपने लिए एक टारगेट सेट करता हूं और अब मैंने 15000 रन बनाने का सोचा है। यह जानना सुखद है कि मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने टी-20 में 14000 रन बनाए हैं, विशेषकर अर्धशतक और जीत के साथ।"

उन्होंने कहा, "अभी काफी कुछ करना बाकी है और मैं इसमें सक्षम हूं। मुझमें रन बनाने की भूख अभी भी है। यह अच्छा है कि मैं रन बना सका क्योंकि पिछले कुछ समय से मेरा बल्ला खामोश था। मैं खुश हूं कि ऐसा कर सका लेकिन यह मेरे टीम के साथी खिलाड़ियों के बिना संभव नहीं था जो मुझे प्रेरित करते हैं।"

गेल ने कहा, "कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मुझे याद दिलाया कि बस वहां जाकर खुद का खेल खेलो और मुझे खुशी है कि मैं इस मैच में ऐसा कर सका।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार