भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (21 दिसंबर) से एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और पहले दो ओवर में दो झटके लगे। फोएबे लिचफील्ड पहले ओवर में रनआउट हुईं, वहीं दूसरी ओवर में पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) ने बेहतरीन गेंद पर एलिस पेरी (Ellyse Perry) को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।  

Advertisement

शानदार गेंदबाजी करते हुए पूजा वस्त्राकर ने गुड लेंथ पर गेंद डाली जो गिरकर अंदर की तरफ आई। पेरी को डिफेंड करने गई लेकिन जब तक कुछ समझ आता गेंद बैट और पैड के बीच से निलकर मिडल स्टंप पर जाकर लगी। इस तरह से आउट होकर पेरी काफी निराश नजर आईं।

Advertisement

हालांकि इसके बाद ताहलिया मैग्राथ ने बैथ मूनी के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। ताहलिया ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 50 रन, वहीं मूनी ने 94 गेंदों में 40 रन बनाए।

बता दें कि 39 साल बाद वानखेड़े में भारतीय महिला टीम कोई टेस्ट मैच खेल रही है।भारत के लिए इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष और ऑस्ट्रेलिया के लिए लॉरेन चीटल ने टेस्ट डेब्यू किया है।  

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): बैथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, लॉरेन चीटल।

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार