भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 100 रन की बड़ी हार की वजह खराब बल्लेबाजी और खिलाड़ियों के कैच छोड़ने को बताया। इंग्लैंड ने दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। रोहित शर्मा (0), शिखर धवन (9), विराट कोहली (16) और ऋषभ पंत (0) सहित शीर्ष क्रम के साथ भारतीय टीम ध्वस्त हो गई। टॉप्ली ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को कमजोर करते हुए 24 रन देकर छह विकेट झटके।

Advertisement

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 247 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 38.5 ओवर में 146 रन ही बना सकी।

Advertisement

हालांकि, शर्मा अपने गेंदबाजों से खुश नजर आए। उन्होंने स्वीकार किया कि गेंदबाजों ने अपना अच्छा प्रयास किया।

शर्मा ने कहा, "हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। गेंदबाजों ने मोईन अली और डेविड विली की साझेदारी को तोड़ा और टीम को 250 रनों तक रोकने में कामयाब रहे।"

शर्मा ने कहा, "हमारे पास गेंदबाजी के पर्याप्त विकल्प हैं, लेकिन हम समझते हैं कि हमारे पास बल्लेबाजी में बेस्ट खिलाड़ी हैं। शीर्ष क्रम के लोगों में से एक को यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए।"

कप्तान ने उम्मीद जताई कि भारत तीसरे मैच में जोरदार वापसी करेगा और सीरीज जीतने की कोशिश करेगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार