28 फऱवरी। 29 फरवरी को क्राइस्टचर्च  में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1- 0 से पीछे हैं। ऐसे में सीरीज बचाने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में अच्छा परफॉर्मेंस कर टेस्ट जीतने की कोशिश करनी होगी।

Advertisement

भारतीय टीम  के कप्तान कोहली के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि इशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार इशांत शर्मा के दाएं टखने में चोट लग गई है जिसके कारण दूसरा टेस्ट मैच खेलने पर संशय बना हुआ है।

Advertisement

इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी चोटिल हैं। ऐसे में उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि शॉ पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे लेकिन वो फिट रहे तो दूसरे टेस्ट मैच में भी ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। पृथ्वी शॉ के ना होने के बाद ही शुभनन गिल को मौका मिल सकता है।

इन सबके अलावा भारतीय टीम के कप्तान कोहली के आगे दो विकल्प हैं। उमेश यादव और नवदीप सैनी। यदि इशांत शर्मा चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए तो यकिनन उमेश यादव को जगह मिलेगी। इसके अलावा जिस तरह की पिच क्राइस्टचर्च में तैयार की गई है उससे यकिनन तेज गेंदबाजों को फायदा होगा। यानि अश्विन का दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। ऐसे में नवदीप सैनी अपनी जगह बना पाने में सफल रहेंगे।

वहीं विकेटकीपर के तौर पर एक बार फिर रिद्धिमान साहा की वापसी होगी। पहले टेस्ट में भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को मौका मिला था। भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

Advertisement

ऐसे में दूसरे टेस्ट में रिद्धिमान साहा एक बार फिर अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में बना पाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को हनुमा विहारी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल/पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार