श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 5 विकेट लेते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। इसी के साथ वो पहले 18 टेस्ट मैच में सर्वाधिक 5 विकेट लेने के मामलें में सिडनी बार्न्स और क्लेरी ग्रिमेट जैसे गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। 

Advertisement

पहले 18 टेस्ट में सर्वाधिक 5 विकेट लेने का कारनामा

13- सिडनी बार्न्स (इंग्लैंड)

11- क्लेरी ग्रिमेट (ऑस्ट्रेलिया)

11- चार्ली टर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

11- टॉम रिचर्डसन (इंग्लैंड)

10- सुभाष गुप्ते (भारत)

10 - प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)

पहले 18 टेस्ट के बाद सर्वाधिक विकेट

112 - जॉर्ज लोहमैन (इंग्लैंड)

112 - सिडनी बार्न्स (इंग्लैंड)

112 - यासिर शाह (पाकिस्तान)

107 - प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)*

105 - क्लेरी ग्रिमेट (ऑस्ट्रेलिया)

104 - रविचंद्रन अश्विन (भारत)

इसके अलावा जयसूर्या टेस्ट क्रिकेट में 10 या उससे अधिक बार पांच विकेट लेने वाले दुनिया के 10वें बाएं हाथ के स्पिनर बन गए। पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में सबसे अधिक पांच विकेट हॉल (34) दर्ज हैं। न्यूज़ीलैंड के डेनियल विटोरी (20) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (19) क्रमशः सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड (17), भारत के रविंद्र जडेजा (15), ताइजुल इस्लाम (15), भारत के बिशन सिंह बेदी (14), इंग्लैंड के मोंटी पनेसर (12) और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज (10) का नंबर आता हैं।

जयसूर्या के 5 विकेट की मदद से साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 317 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 347 रन हो गयी और श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 348 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन 103.4 ओवर में 358 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। श्रीलंका पहली पारी में 99.2 ओवर में 328 के स्कोर पर सिमट गयी थी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार