Prabath Jayasuriya: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज औऱ मौजूदा उप-कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook)  ने श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में अर्धशतक जड़ा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रूक ने 73 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके जड़े। 

Advertisement

ब्रूक पारी के 40वें ओवर में प्रभात जयसूर्या की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। जैसे ब्रूक आउट हुए वो हर स्पिनर की ड्रीम गेंद होती है।  उनके आउट होने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

प्रभात की गेंद लेग स्टंप पर पिच हुई और फिर स्पिन हुई। जिसे ब्रूक ने बैकफुट पर जाकर डिफेंस करने की कोशिश की। लेकिन गेंद उनके बल्ले को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप के ऊपर जाकर लगी। गेंद इतनी शानदार थी कि आउट होने के बाद ब्रूक दंग होकर क्रीज पर ही खड़े रहे। 

दूसरे दिन के खेल के दौरान प्रभात ने दो विकेट अपने खाते में डाले। उन्होंने ब्रूक के अलावा क्रिस वोक्स (25 रन) को अपना शिकार बनाया। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पहली पारी में 23 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने पर विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ (72 रन) औऱ गस एटकिंसन (4 रन) नाबाद पवेलियन लौटे। 
इसके अलावा इंग्लैंड के लिए पहले पारी में जो रूट ने 42 रन औऱ डेनियल लॉरेंस ने 30 रन की पारी खेली। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा औऱ मिलन रत्नायके के अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 236 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार