Prabhsimran Singh Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमसन सिंह (Prabhsimran Singh) ने बीते मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने 44 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का ठोककर 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल (Chris Gayle) को पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, 25 साल के प्रभसिमसन सिंह अब पंजाब किंग्स के लिए IPL टूर्नामेंट में तीसरे सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 12वीं बार ये कारनामा करके क्रिस गेल को पछाड़ा है जिन्होंने PBKS के लिए आईपीएल में 11 बार पचास प्लस स्कोर बनाए। इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर सिर्फ केएल राहुल और शॉन मार्श ही मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर
- केएल राहुल - 55 मैचों में 25 पचास प्लस स्कोर
- शॉन मार्श - 71 मैचों में 21 पचास प्लस स्कोर
- प्रभसिमरन सिंह - 59 मैचों में 12 पचास प्लस स्कोर
- क्रिस गेल - 41 मैचों में 11 पचास प्लस स्कोर
- श्रेयस अय्यर - 25 मैचों में 10 पचास प्लस स्कोर
बताते चलें कि साल 2026 के IPL सीजन में प्रभसिमरन सिंह फिलहाल पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 8 मैचों की 7 इनिंग में 57.66 की औसत और 179.27 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पंजाब के कैप्टन श्रेयस अय्यर का नाम है जो कि 8 मैचों की 7 इनिंग में 309 रन ठोक चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर पॉइंट्स टेबल पर पंजाब किंग्स की पॉजिशन की तो वो 8 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। वो टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला हारे हैं। उनके बाद पॉइंट्स टेबल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बनी हुई है।