भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल (Pratika Rawal) ने बुधवार (15 जनवरी) को आय़रलैंड के खिलाफ तीसरे औऱ आखिरी वनडे में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। प्रतिका ने 129 गेंदों में 154 रन की पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके वनडे करियर का यह पहला शतक है और इस दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

22 दिसंबर 2024 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली प्रतिक के अब 6 वनडे मैच के बाद 445 रन हो गए हैं। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला/पुरुष)बन गई हैं, जिन्होंने करियर के शुरूआती छह वनडे मैचों के बाद 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड के टॉम कूपर के नाम था, जिन्होंने पहले छह वनडे में 392 रन बनाए थे।

प्रतिका औऱ स्मृति ने मिलकर टीम इंडिया को तूफानी शुरूआत दी औऱ पहले विकेट के लिए 26.4 ओवर में 233 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने अपने करियर का दसवां शतक जड़ते हुए 80 गेंदों में 12 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 70 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है।

इसके बाद प्रतिका औऱ ऋचा घोष के बीच मे दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। ऋषा ने 42 गेंदों में 59 रन बनाए। इन पारियों  दम पर भारतीय टीम में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में भारतीय टीम (महिला /पुरुष) द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार