नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.) । भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में मुंबई की रणजी टीम के कोच प्रवीण आमरे को आने वाले सीजन के लिए आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना सहायक कोच बनाया है। आमरे ने दक्षिण अफ्रीका के एरिक सिमोन्स की जगह ली है जो आईपीएल के पांच संस्करणों में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ थे।

Advertisement

बता दें कि घरेलू सर्किट में आमरे को सर्वश्रेष्ठ कोचों में से एक माना जाता है और उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा जैसे कई खिलाड़ियों की सफलता के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वह देश के पहले पेशेवर कोच हैं जो तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे खिलाड़ियों का मामला व्यक्तिगत आधार पर देखते हैं।

Advertisement

आमरे ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों के साथ काम करना एक शानदार अनुभव होगा। हमारे पास जेपी डुमनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, मनोज तिवारी, सौरभ तिवारी जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे उन्हें तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराने और डेयरडेविल्स की आईपीएल-8 में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करने की उम्मीद है।’’ आमरे विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रही मुंबई की एक दिवसीय टीम के साथ अहमदाबाद गए हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार