Pravin Tambe 2 Ball Hat-Trick n IPL 2014: जब कोई गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट हासिल करता है तो उसे हैट्रिक कहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास (2008 से 2023 तक के सीजन) में गेंदबाजों द्वारा कुल 22 हैट्रिक ली गई हैं। जिसमें अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। लेकिन आईपीएल में एक बार एक खिलाड़ी ने 2 गेंदों में भी हैट्रिक चटकाई है। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू (41 साल) करने वाले प्रवीण तांबे ने 2014 में यह कारनामा किया था। आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए तांबे ने मनीष पांडे, यूसुफ पठान और रियान टेन डोइशे को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी।

Advertisement

तांबे ने वाइड गेंद पर मनीष पांडे को विकेटकीपर संजू सैमसन द्वारा स्टंप आउट कराया था। क्योंकि वाइड एक लीगल (वैध) गेंद नहीं होती, इस तरीके से तांबे आईपीएल में सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक लेने का कारनामा किया।

2008 में शुरू हुई दुनिया की इस सबसे महंगी टी-20 लीग में पहली हैट्रिक चटकाई थी लक्ष्मीपति बालाजी ने।  इस टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक ली है। इसके अलावा युवराज सिंह के नाम भी आईपीएल में दो हैट्रिक दर्ज हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बालाजी,अमित मिश्रा,युवराज और प्रवीण तांबे के अलावा म्खाया एंटिनी,रोहित शर्मा,प्रवीण कुमार, आईपीएल फीक्सिंग में बैन हुए अजित चंदीला, सुनील नारायण, शेन वॉटसन, अक्षर पटेल, सैमुएल बद्री, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, सैम कुरेन, श्रेयस गोपाल,हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार