27 जनवरी, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के ऑक्शन में युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल कर लिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि युवराज सिंह ने आईपीएल ऑक्शन में अपनी बेस प्राइस भी 2 करोड़ रूपये ही रखी थी। गौरतलब है कि साल 2015 में युवी को 16 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा था तो वहीं 2016 में युवी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में 7 करोड़ रूपये में खरीदे गए थे।

इस बार युवी को 2 करोड़ रूपये मिले हैं लेकिन फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वीरेंद्र सहवाग ने भी बयान देते हुए युवी को टीम में शामिल होने की बात कही थी।

इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने युवी को टीम में शामिल करने को लेकर एक खास बयान ट्विट किया है। लाइव अपडेट्

प्रीति जिंटा ने लिखा है कि युवी को टीम में वापसी को लेकर मैं बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि 2008 से लेकर 2010 तक युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला करते थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार