India vs England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट के काऱण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रिंस यादव (Prince Yadav) को टीम में मौका मिला है। बीसीसीआई ने रविवार (12 जुलाई) को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

राणा इस चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, “ ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान राणा को अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं और अब आगे की जांच और इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे।”

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों के जिन दो मैच में राणा ने गेंदबाजी की थी उसमें कुल 3 विकेट अपने खाते में डाले।

गौरतलब है कि हाल में हुई पांच टी-20 इंटरनेशनल मैंचो की सीरीज में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस सीरीज से भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। दोनों दिग्गज जून में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम:

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार