India Probable Playing XI Vs West Indies 3rd T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (IND vs WI 3rd T20) रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम रांची टी20 हारकर यहां पहुंचेगी ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव संभव है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इंदौर टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित XI (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

प्रिंस यादव को मिल सकती है जगह: रांची टी20 में भारतीय गेंदबाज़ों ने 18.3  ओवर में 250 रन लुटाए। इंदौर टी20 में ऐसा ना हो ये सुनिश्चित करना होगा। टीम इंडिया अपनी गेंदबाज़ी मजबूत करने के लिए प्रिंस यादव को खिला सकती है। 24 वर्षीय प्रिंस भारत के लिए ODI और T20I दोनों में ही डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 9 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

बताते चलें कि प्रिंस ने IPL में अपनी तेज गेंदबाज़ी से दमदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। वो इंटरनेशनल लेवल पर 6  टी20 में 9 विकेट ले चुके हैं। उनके पास कुल 41 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 47 विकेट झटके हैं। वो वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों से कठिन सवाल पूछ सकते हैं।

नमन धीर का कट सकता है पत्ता: Indian XI में बदलाव होता है तो नमन धीर की पॉजिशन पर खतरा होगा। उन्हें प्रिंस यादव या नितीश कुमार जैसै खिलाड़ी के लिए जगह बनानी पड़ सकती है। उन्होंने वेस्टइंडीज के सामने पहले टी20 में 3 विकेट लिए थे, लेकिन दूसरे टी20 में उनकी भी काफी कुटाई हुई। उन्होंने रांची में 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 25 रन खर्चे थे।

बताते चलें कि टीम इंडिया की बेंच पर वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितिश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई बैठे हुए हैं, जिन्हें भारत-वेस्टइंडीज टी20 में अब तक एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे,  अक्षर पटेल, नमन धीर/प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार