India Probable Playing XI For 3rd T20I Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) मंगलवार, 07 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।

Advertisement

रवि बिश्नोई पर लटकी तलवार: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई पिछले मुकाबले में बेहद महंगे साबित हुए थे। उन्होंने मैनचेस्टर के मैदान पर अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटाए थे, यही वज़ह है उनकी पॉजिशन पर अब तलवार लटक रही है।

Advertisement

याद दिला दें कि वो (रवि बिश्नोई) IPL19 में से महंगे रहे थे और उन्होंने लगभग 10 की इकोनॉमी से 26 ओवर में 257 रन खर्चे थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों 11 विकेट चटकाए थे।

प्रिंस यादव को मिल सकती है जगह: भारतीय टीम की XI में रवि बिश्नोई को रिप्लेस करने के सबसे अच्छे ऑप्शन फिलहाल 24 वर्षीय तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव दिख हैं, जो कि लगातार 140+ की रफ्तार से बॉल फेंकने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने आयरलैंड में अपना टी20 डेब्यू किया था और पहले ही मुकाबले में 3 विकेट चटका दिए।

वो देश के लिए 2 वनडे भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके अलावा उनके नाम 2 फर्स्ट क्लास मैचों में 1 विकेट, 16 लिस्ट ए मैचों में 32 विकेट और 36 टी20 मैचों में 41 विकेट दर्ज हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार