IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) की तूफानी पारी का अंत कर दिया। हेटमायर मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहे थे, लेकिन प्रिंस ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेटमायर ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने महज 11 गेंदों में 33 रन बना लिए थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह अपनी इस लय को आगे भी जारी रखेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज की पारी के नौवें ओवर में प्रिंस यादव ने उनका खेल खत्म कर दिया।
प्रिंस ने हेटमायर के सामने तेज रफ्तार से थोड़ी शॉर्ट गेंद फेंकी, जो मिडिल स्टंप की लाइन पर पड़ी। हेटमायर ने इसे मिडविकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से टाइम नहीं हुई और हवा में उछलकर सीधे गेंदबाज की ओर चली गई। प्रिंस यादव ने भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और अपने दाईं ओर कंधे के ऊपर आई गेंद को शानदार तरीके से लपक लिया।
VIDEO:
इस तरह हेटमायर की विस्फोटक पारी का अंत हो गया। वह 12 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। प्रिंस यादव ने इस विकेट के साथ भारत को 110 रन के स्कोर पर अहम सफलता दिलाई।
टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमस (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर,अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेपर्ड, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।